कैसे मिलेगा बागेश्वर धाम में टोकन?
बागेश्वर धाम में टोकन समय समय पर वितरित किए जाते हैं। इसके लिए आपको बागेश्वर धाम कमेटी से संपर्क करना होगा। इसके लिए एक तिथि निर्धारित की जाती है और तिथि से पहले बागेश्वर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सूचित किया जाता है कि इस तारीख को टोकन डाले जाएंगे। इसके लिए परिसर में एक पेटी रखी होती है, जिसमें आपको अपना नाम, पिता का नाम ,अपने गांव, जिला, राज्य का नाम पिन कोट के साथ लिखना होता है और साथ ही अपना मोबाइल नंबर लिखकर डालना होता है। टोकन डालने के बाद जिस व्यक्ति का नंबर लगता है उस व्यक्ति से बागेश्वर धाम कमेटी मोबाइल नंबर के माध्यम से संपर्क करती है और उसे टोकन दे दिया जाता है। इस टोकन में आपको एक तारीख मिलती है औऱ उस दिन ही बागेश्वर बालाजी महाराज के दरबार में आपको हाज़री लगानी होती है।
बागेश्वर धाम में अर्जी कैसे लगती है?
बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने की प्रक्रिया बेहद सरल है। करना भी इतना होता है कि आप जब धाम पर आते हैं तो आपको लाल कपड़े में एक नारियल बांध कर धाम परिसर में रखना होता है। हालांकि यहां आप लाल, पीले और काले कपड़े में बंधा नारियल देखेंगे। इसके पीछे की वजह ये है कि अगर आपकी अर्जी सामान्य है तो और लाल कपड़े में नारियल बांधे, अगर शादी-विवाह से जुड़ी अर्जी है तो नारियल को पीले कपड़े में बांधे और अगर अर्जी प्रेत बाधा से जुड़ी है तो नारियल को काले कपड़े में बांधे।
कई बार अपनी कथाओं में भी पूज्य गुरुदेव कहते हैं कि अगर आप धाम आकर ऐसा नहीं कर सकते तो अपने घर में स्थित पूजा स्थल पर आप ऐसा कर सकते हैं। बागेश्वर बालाजी महाराज आपकी अर्जी को अवश्य सुनें
कब डाले जाते हैं टोकन?
टोकन कब डलेंगे, उस दिन का निर्धारण खुद पूज्य गुरुदेव करते हैं। जब तिथि तय हो जाता है तो सोशल मीडिया द्वारा या फिर गुरुदेव के दिव्य दरबार के आखिर में इसकी सूचना दे दी जाती है। टोकन लेने के लिए जिस पर्ची को भक्त जमा करता है, उनमें से कुछ पर्चियों को छांट कर फोन के माध्यम से भक्तों से संपर्क किया जाता है। इसका मतलब ये होता है कि बालाजी महाराज की इच्छा और आशीर्वाद से आपका नंबर आ जाता है।
कितनी पेशी जरूरी है ?
बंधुओं, दरबार में जब आप की अर्जी लग जाती है तो दिव्य दरबार में पूज्य गुरुदेव खुद बता देते हैं कि कितनी पेशी आपको करनी है। वैसे तो कम से कम 5 मंगलवार की पेशी हर भक्त को करने का आदेश आता है। आप भक्तगण इससे अधिक पेशी भी कर सकते हैं और हां जब तक आपकी पेशी पूरी नहीं हो जाती, तब तक मदिरा, मांस, लहसुन और प्याज का सेवन पूरी तरह से वर्जित रखना होता है।
आगामी कार्यक्रम
- श्रीराम कथा: दिनांक :- 24 से 01 जनवरी 2023 स्थान :- दमोह, मध्य प्रदेश
- श्रीमद्भागवत कथा: दिनांक :- 5 से 13 जनवरी 2023 स्थान :- नागपुर, महाराष्ट्र
- श्रीराम कथा: दिनांक :- 17 से 25 जनवरी 2023 स्थान :- रायपुर, छत्तीसगढ़
- श्रीराम कथा: दिनांक :- 13 फरवरी से 18 फरवरी 2023 स्थान :- आश्रम, मध्य प्रदेश
- श्रीराम कथा: दिनांक :- 25 फरवरी से 5 मार्च 2023 स्थान :- टीकमगढ़, मध्य प्रदेश
- श्रीराम कथा: दिनांक :- 4 से 12 अप्रैल 2023 स्थान :- विदिशा, मध्य प्रदेश
- श्रीमद्भागवत कथा: दिनांक :- 20 से 26 अप्रैल 2023 स्थान :- सागर, मध्य प्रदेश
- श्रीमद्भागवत कथा: दिनांक :- 4 से 10 मई 2023 स्थान :- , मध्य प्रदेश
- श्रीमद्भागवत कथा: दिनांक :- 25 से 31 मई 2023 स्थान :- खेराना, सागर, मध्य प्रदेश लाइव कथा:-संस्कार चैनल एवं बागेश्वर धाम
- श्री राम कथा: दिनांक :- 8 से 17 जुलाई 2023 स्थान :- पेरिस, फ्रांस
श्री श्री लक्ष्मी यंत्रम् सिर्फ बागेश्वर धाम से ही मिलेगा। इसकी कहीं और कोई शाखा नहीं है। इस संबंध में किसी अन्य संस्था या व्यक्ति के दावों से सावधान रहें। गलत लोगों की बातों में आकर कोई श्रद्धालु ठगा न जाए इसलिए इस सूचना को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
अधिक जानकारी के लिए आज ही सम्पर्क करेः- 8120592371, 9630313211
IPL 2023 schedule announcement date.
WPL 2023: का उद्घाटन मैच किसने जीता?
WTC final 2023:डब्ल्यूटीसी 2023 के लिए कौन सी टीम योग्य है?
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को व्यापक रूप से स्थिरता और निरंतरता का प्रतीक माना जाता है
निजी या सरकारी स्कूल - कौन सा बेहतर है?
आरोपहिंडनबर्ग-अडानी विवाद के बीच 'भारत के खिलाफ कभी, कभी दांव मत लगाओ
Complete information to go to Bageshwar Dham
America and Russia are like two poles in global politics
Best Smart Watch Low prices......
हे प्रभु बागेश्वर धाम बालाजी सरकार आपके श्रीचरणों में प्रणाम 🌹💐🌺🙏🙏🙏


No comments:
Post a Comment